Home   »   कोरोनोवायरस के चलते अब वर्ल्ड एथलेटिक्स...

कोरोनोवायरस के चलते अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को किया गया शिफ्ट

कोरोनोवायरस के चलते अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को किया गया शिफ्ट_3.1
साल 2021 में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया। इस चैंपियनशिप को 6 से 15 अगस्त तक साल 2021 में यूजीन, ओरेगन में आयोजित किया जाना था। यह घोषणा 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के स्थगित होने के ठीक बाद की गई जिसे कोरोनो वायरस महामारी के कारण अब 23 जुलाई -8 अगस्त, 2021 के लिए स्थगित कर दिया गया था। ।
एथलेटिक्स महासंघ ने 2022 में 11-21 अगस्त को म्यूनिख में होने वाले यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजकों से भी बातचीत की हैं। इसके अलावा विश्व एथलेटिक्स ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और यूरोपीय चैंपियनशिप से भी चर्चा में है, क्योंकि ये दोनों आयोजन 2022 में ही होने वाले हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व एथलेटिक्स का मुख्यालय मोनाको में स्थित है.
  • विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष: सेबस्टियन कोए.
prime_image
QR Code
Scan Me