वोडाफोन आईडिया ने पेटीएम के साथ मिलकर ‘रिचार्ज साथी’ कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम से निजी और छोटे व्यवसायों को अतिरिक्त आय अर्जित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, वोडाफोन आइडिया ज्यादा रीचार्ज के लिए मर्चेंट पार्टनर्स को एक सुनिश्चित कैशबैक भी देगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत, कोई भी पेटीएम ग्राहक पंजीकरण के बाद पेटीएम पर वोडाफोन और आइडिया के रिचार्ज बेच सकेगा। इससे उसे कमीशन के रूप में कुछ राशि अर्जित करने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम के तहत निजी और छोटे व्यवसाय जैसे फार्मासिस्ट, मिल्क बूथ ऑपरेटर, अखबार विक्रेता और व्यक्तिगत कारोबारी हर महीने लगभग 5,000 तक कमा सकते हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ: सतीश कुमार गुप्ता.
- पेटीएम के संस्थापक: विजय शेखर शर्मा.
- पेटीएम मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश.
- पेटीएम की स्थापना: 2010.



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

