Home   »   सऊदी अरब ने की G-20 देशों...

सऊदी अरब ने की G-20 देशों के कृषि मंत्रियों की असाधारण बैठक आयोजित

सऊदी अरब ने की G-20 देशों के कृषि मंत्रियों की असाधारण बैठक आयोजित |_3.1
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 21 अप्रैल  G-20 देशों के कृषि मंत्रियों की असाधारण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक COVID-19 के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा, सुरक्षा और पोषण पर इसके प्रभाव पर चर्चा को लेकर आयोजित की गई थी। भारत की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सऊदी अरब की अध्यक्षता में आयोजित जी -20 कृषि मंत्रियों की असाधारण आभासी बैठक में हिस्सा लिया।
किसानों की आजीविका सहित खाद्य आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने के लिए जी -20 कृषि मंत्रियों की असाधारण आभासी बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जी-20 कृषि मंत्रियों की एक घोषणा भी स्वीकार की गई। G-20 राष्ट्रों ने खाद्य अपव्यय और नुकसान से बचने के लिए, COVID-19 महामारी की पृष्ठभूमि में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करने का संकल्प लिया और कहा कि  सीमाओं के पार भी खाद्य आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखी जाना चाहिए। इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री आवश्यक कृषि उपज और खाद्य आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के निर्णयों को भी साझा किया

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
तथ्य-
  • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
  • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *