Home   »   COVID-19 से जुड़ी शिकायतों के लिए...

COVID-19 से जुड़ी शिकायतों के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड किया गया लॉन्च

COVID-19 से जुड़ी शिकायतों के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड किया गया लॉन्च |_30.1
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा “COVID-19 से जुड़ी शिकायतों पर निगरानी रखने के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड” का शुभारंभ किया गया है। डैशबोर्ड की सहायता से, COVID-19 से संबंधित सभी शिकायतों की निगरानी DARPG की एक तकनीकी टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जाती है। पोर्टल को रोजाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपडेट और मॉनिटर किया जाएगा।
COVID-19 शिकायतों पर राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड को कोविड-19 की प्रतिक्रिया वाली गतिविधियों के समय पर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए DARPG द्वारा विकसित किया गया है। डैशबोर्ड द्वारा प्राप्त और निगरानी की जाने वाली शिकायतें इन मामलों से संबंधित थीं – क्वॉरंटीन इकाइयां, लॉकडाउन का पालन न होने संबंधी शिकायतें, आवश्यक आपूर्ति से संबंधित शिकायतें, जांच संबंधी शिकायतें, ऋणों पर ब्याज पुनर्भुगतान का पुनर्निर्धारण, विदेशों से लोगों को निकालने के अनुरोध आदि।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री: जितेंद्र सिंह.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *