भारत में हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस 57 वां वर्ष राष्ट्रीय समुद्री दिवस का मनाया गया। यह दिवस अंतरमहाद्वीपीय वाणिज्य और वैश्विक अर्थव्यवस्था के समर्थन में जागरूकता फैलाने और भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराने के लिए हर साल मनाया जाता है।
राष्ट्रीय समुद्री दिवस का इतिहास:
पहली बार 5 अप्रैल, 1919 के दिन सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लि. (Scindia Steam Navigation Company Ltd.) का पहला स्टीम शिप ‘एसएस लॉयल्टी’ (SS Loyalty) मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में उतारा गया था, जिसकी स्मृति में 5 अप्रैल, 1964 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को “वरुण” पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- विश्व समुद्री दिवस हर साल सितंबर के अंतिम सप्ताह में गुरुवार को मनाया जाता है.
- इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस 24 सितंबर, 2020 को मनाया जाएगा.
- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के अनुसार, “Sustainable shipping for a sustainable planet” को 2020 के विश्व समुद्री विषय के रूप में चुना गया है.



चिली के नए राष्ट्रपति चुने गए जोस एंटोनि...
Google Pay ने लॉन्च किया अपना पहला क्रेड...
पोंडुरु खादी को GI टैग मिला...

