मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ शीर्षक अभियान शुरू किया है। ये अभियान क्राउड सोर्सिंग ऑफ आइडियाज के जरिए देश के ऑनलाइन शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत उपलब्ध डिजिटल शिक्षा प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन शिक्षा के समय आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के सभी क्षेत्रो के विशेषज्ञों को सीधे सुझाव / समाधान साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।
इस अभियान के लिए समाधान और सुझाव bharatpadheonline.mhrd@gmail.com और ट्विटर पर #BharatPadheOnline पर साझा किए जा सकते हैं। ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान के मुख्य लक्षित प्रतिभागी छात्र और शिक्षक हैं। इस अभियान में सभी भारतीयों को भारत में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ाने के लिए भाग लेने की आवश्यकता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.



भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2...
इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध...
भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने व...

