प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन हो गया है। मॉस को फॉर्मूला वन ड्राइवरों की विश्व चैम्पियनशिप में कभी जीत नहीं पाने वाले सबसे महान ड्राइवर के रूप में माना जाता है। ब्रिटिश ड्राइवर ने 1951 से 1961 तक फॉर्मूला वन में भाग लिया और F1 विश्व चैम्पियनशिप में 67 स्टार्टस भी बनाए, जिसमें 16 रेस भी जीतीं और 16 पोल पोजीशंस और 24 पोडियम पोजीशंस भी हासिल कीं।
सर स्टर्लिंग मॉस को वर्ष 1961 में BBC की स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी ऑफ़ द इयर भी दिया गया था। एक शानदार करियर में, उन्होंने मर्सिडीज-बेंज, मासेराती, वनवाल, रोब वॉकर की प्राइवेट कूपर टीम और लोटस के लिए रेस लगाई, और उन्हें प्यार से “मि. मोटर रेसिंग” भी कहा जाता था।



RBI MPC बैठक 2026: आरबीआई ने रेपो रेट 5....
Pod Taxi Project: बिना ड्राइवर चलेगी भार...
2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, ...


