पूर्व-नासा प्रमुख जेम्स एम. बेग्स का 94 साल की आयु में निधन। वह नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के छठे प्रशासक थे। उन्होंने जुलाई 1981 से दिसंबर 1985 तक एजेंसी के शीर्ष पदों पर काम किया था। नासा ने बेग्स के कार्यकाल के दौरान 20 अंतरिक्ष यान मिशन सफलतापूर्वक पुरे किए थे।
बेग्स ने 1947 में अमेरिकी नौसेना अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1954 तक नौसेना में काम किया। वे नासा के प्रशासक बनने से पहले वे जनरल डायनेमिक्स कॉर्प के कार्यकारी उपाध्यक्ष और निदेशक थे। उन्होंने 28 जनवरी, 1986 को अंतरिक्ष शटल चैलेंजर लॉन्च होने के 73 सेकंड बाद हुए क्रेश के बाद अपना पद छोड़ दिया था, जिसमें न्यू हैम्पशायर की शिक्षक क्रिस्टा मैकॉलिफ़ सहित सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए थे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
- नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.
.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


