जी-20 समूह ने सऊदी अरब की अध्यक्षता में एक नई पहल “Access to COVID-19 Tools Accelerator” लॉन्च की है। नई पहल “Access to COVID-19 Tools Accelerator” कार्रवाई के लिए तालमेल को बेहतर बनाने सहित सामूहिक भागीदारी के लिए अंतर-निर्भरता, समस्या को सुलझाने के लिए सबको एकजुट करने और नए COVID-19 उपचार एवं वैक्सीन तैयार करने के लिए निवेश का मार्गदर्शन करने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करेगी। साथ ही इसका उद्देश्य सभी सदस्यों को सभी संसाधनों की न्यायसंगत पहुँच प्रदान करना है।
इसके अलावा सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अलजादान ने जी -20 द्वारा लॉन्च किए गए “Access to COVID-19 Tools Accelerator” के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान, सभी सदस्य देशों से एकजुट होने और COVID-19 महामारी की इस वैश्विक चुनौती का सामना करने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।
- ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
- G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).
- सऊदी अरब की राजधानी: रियाद; मुद्रा: सऊदी रियाल

Post a Comment