उत्तराखंड सरकार ने “गैरसैंण” को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की है। गैरसैंण चमोली जिले में स्थित तहसील है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ये ऐतिहासिक घोषणा गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में अपने बजट भाषण के समापन पर की। उत्तराखंड की राज्य विधानसभा देहरादून में स्थित है, जबकि विधानसभा के सत्र गैरसैंण में भी आयोजित किए जाते हैं।
उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग करके किया गया था। यह उस समय भारत का 27 वाँ राज्य बना था। राज्य के गठन के बाद, देहरादून को उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी बनाया गया था। हालाँकि राज्य के लोगो और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाएं जाने की मांग हमेशा से की जाती रही है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
- उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


