बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब महामारी COVID -19 के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर काम करेंगी। प्रियंका ने अपने फोल्लोवेर्स से कोरोनोवायरस के बारे में जानकारी के भरोसेमंद स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह और इस महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक लाइव पोस्ट भी किया है।
बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरियों पर इन वीडियो को पोस्ट किया है जहां उन्होंने तुरंत फैलने वाली संक्रामक बीमारी के बारे में प्रामाणिक जानकारी पर भरोसा करने का महत्व बताया है। प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने पिछले 8 दिनों से खुद को आइसोलेशन पर रखा हैं, और इस घातक वायरस को फैलने से निपटने के लिए सभी अनुशंसित सावधानियां बरत रहे हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष: टेड्रोस एडहानॉम.
- डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
- डब्ल्यूएचओ की स्थापना: 7 अप्रैल 1948.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


