Home   »   मिजोरम में शुरू हुआ मिज़ोस का...

मिजोरम में शुरू हुआ मिज़ोस का सबसे बड़ा पर्व “चापचार कुट” महोत्सव

मिजोरम में शुरू हुआ मिज़ोस का सबसे बड़ा पर्व "चापचार कुट" महोत्सव |_3.1
मिजोरम में “चापचार कुट” पर्व मनाया जा रहा है। चापचार कुट मिजो समुदाय का सबसे बड़ा और सबसे अधिक खुशी से मनाएं जाने वाला पर्व है। इस पर्व को राज्‍य में सर्वाधिक लोकप्रिय वसंतोत्‍सव भी माना जाता है।चापचार कुट एक वसंत उत्सव है जिसे आमतौर पर झूम खेती के पूरा होने के बाद मार्च में मनाया जाता है। झूम खेती, जिसे स्लैश और बर्न एग्रीकल्चर के रूप में भी जाना जाता है, जिसमे सर्दियों के बाद पौधों और वनस्पतियों को जलाकर साफ करने के बाद भूमि को नई फसल के लिए तैयार किया जाता है। 
इस पर्व की की शुरुआत आइजोल में आयोजित एक विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई, जिसमे मिज़ो लोग द्वारा पारंपरिक नृत्य “चेरव” के साथ-साथ अन्य नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मिजोरम के मुख्यमंत्री: पीयू जोरामथांगा.
  • मिजोरम की राजधानी: आइजोल 
  • मिजोरम के राज्यपाल: पी.एस. श्रीधरन पिल्लई.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *