भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन। वह 1968 के ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनका जन्म पंजाब में जालंधर जिले के संसारपुर गाँव में हुआ था। उन्होंने अपना पहला मुकाबला 1963 में फ्रांस के लियोन में खेला था। साथ ही वह 1966 में बैंकाक में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिसा भी थे। वह भारतीय राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता के रूप में भी काम कर चुके हैं।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


