प्रसिद्ध एथलेटिक्स कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जोगिंदर सिंह सैनी का निधन। इनका जन्म 1 जनवरी 1930 को पंजाब के होशियारपुर जिले में हुआ था, सैनी विज्ञान से स्नातक थे और 1954 में एथलेटिक्स कोच बने थे। उन्हें 1970 में तत्कालीन एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया था। उन्हें 1997 में भारतीय एथलेटिक्स में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह 1978 में एशियाई खेलों में आठ स्वर्ण सहित 18 पदक जीतने वाली भारतीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच थे।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


