बांग्लादेश बौद्ध क्रिस्टी प्रचार संघ के प्रमुख संघनायक शुद्धानंद महात्रो का कल ढाका में निधन हो गया। वे बंगलादेश में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के प्रमुख माने जाते थे। उन्हें कई सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों को चलाने के लिए जाना जाता है, जिसमे विशेष कर धर्मराजिका बौद्ध मठ का अनाथालय शामिल है, जहां 350 से ज्यादा बच्चों का पालन-पोषण किया जाता है। बंगलादेश सरकार ने 2012 में उन्हें एकुशे पदक से सम्मानित किया था।
2011 में हुई जनगणना के अनुसार, बौद्ध धर्म बांग्लादेश का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, जिसकी लगभग 0.6 प्रतिशत आबादी बांग्लादेश में रहती है। अधिकांश बौद्ध अनुयायी बांग्लादेश के चटगांव और उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


