Home   »   अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा में ई-विधान...

अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा में ई-विधान प्रक्रिया हुई लागू

अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा में ई-विधान प्रक्रिया हुई लागू |_3.1
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए ई-विधान प्रक्रिया लागू की है, जिसमे अब सदन की प्रत्येक कार्यवाही बिना कागज के इस्‍तेमाल के की जाएगी। ई-विधान परियोजना के लागू होने के साथ ही अब विधायक, विधानसभा से संबंधित सभी जानकारी, व्यवसाय की सूची और सदन की कार्यवाही से संबंधित प्रश्न और अन्य दस्तावेज अपने लैपटॉप और टैबलेट या कंप्यूटरों के माध्यम देख एवं पढ़ सकते हैं। इस पहल की शुरुआत सदन की सारी कार्यवाही कार्यवाहियों को कागज रहित बनाने के लिए की गई है। 
अरुणाचल प्रदेश विधान सभा भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश की एक विधायिका हैं। इस विधान सभा के कुल 60 सदस्य हैं, जो विधान सभा चुनावों के जरिए सीधे निर्वाचित होकर आते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा.
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *