GoAir ने जेट एयरवेज के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विनय दूबे को अपना नया CEO नियुक्त किया है। वह एयरलाइन के प्रबंधन और कंपनी के लक्ष्य प्राप्ति के साथ-साथ कंपनी के भविष्य में विकास के लिए भी जिम्मेदार होंगे। पिछले साल मार्च में कॉर्नेलिस व्र्सविजक के जाने के बाद से किफायती माने-जाने वाली एयरलाइन का सीईओ पद रिक्त पड़ा था।
विनय दुबे इससे पहले डेल्टा एयर लाइन्स में एशिया पैसिफिक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, डेल्टा टेक्नोलॉजी LLC के CEO, सबरे (Sabre) एयरलाइन सॉल्यूशंस में वाइस प्रेसीडेंट-कंसल्टिंग एंड मार्केटिंग सॉल्यूशंस सहित कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- GoAir के प्रबंध निदेशक: जेह वाडिया
- GoAir मुख्यालय: मुंबई
.



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


