Home   »   कैबिनेट ने एक नए मेजर पोर्ट...

कैबिनेट ने एक नए मेजर पोर्ट वधावन की स्थापना को दी मंजूरी

कैबिनेट ने एक नए मेजर पोर्ट वधावन की स्थापना को दी मंजूरी |_3.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र के दहानु शहर के पास एक प्रमुख  पोर्ट वधावन को स्थापित की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। ये नया प्रमुख बंदरगाह लैंड लॉर्ड (भू-स्वामित्व) मॉडल के आधार पर स्थापित किया जाएगा। वधावन पोर्ट की अनुमानित लागत 65,000 करोड़ रुपये से अधिक आकी गई है। महाराष्ट्र के वधावन पोर्ट की स्थापना के बाद भारत के दुनिया के टॉप 10 कंटेनर बंदरगाहों वाले देशों की सूची में शामिल होने की उम्मीद है।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) के साथ एक विशेष उद्देश्य वाहन (SPV) का गठन किया जाएगा, जो परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 50% या उससे अधिक की इक्विटी भागीदारी के साथ मुख्य भागीदार के रूप में कार्य करेगा। SPV अंतर्क्षेत्र के साथ कनेक्टिविटी स्थापित करने के अतिरिक्त भूमि सुधार, ब्रेक वॉटर के निर्माण सहित बंदरगाह बुनियादी ढांचे का भी विकास करेगा। सभी व्यावसायिक गतिविधियाँ निजी डेवलपर्स द्वारा सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत की जाएंगी। 

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *