जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों के एक समूह को दस दिवसीय दौरे वाले एक युवा कार्यक्रम “वतन को जानो” को हरी झंडी दिखाई।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के जम्मू और कश्मीर मामलों के विभाग के तत्वावधान में जम्मू और कश्मीर पुनर्वास परिषद, समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए इन दोनों केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों दिल्ली, जयपुर, अजमेर और पुष्कर के स्मारकों, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों पर जाने का अवसर मिलेगा। इसके जरिए इन छात्रों के पास भारत जैसे महान देशों की विविधता में एकता की अनूठी विशेषता को जानने का एक शानदार अवसर होगा। यह टूर बच्चों को देश के विभिन्न संस्कृतियों और क्षेत्रों की का दौरा कराएगा और जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में अहम सफर साबित होगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू
- लद्दाख के उपराज्यपाल: राधा कृष्ण माथुर



World Most Polluted Cities 2026: खत...
भारत में अंगूर ...
Tamil Nadu Poll Result 2026: किस...


