Home   »   अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस: 20...

अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस: 20 फरवरी

अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस: 20 फरवरी |_3.1
अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी को अपना 34 वां स्थापना दिवस मना रहा है। अरुणाचल प्रदेश को 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। 1972 तक, इसे नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के नाम से जाना जाता था, जिसे 20 जनवरी 1972 को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया और इसका नाम बदलकर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अरुणाचल प्रदेश के 34 वें स्‍थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए राज्य के दौरे पर है। जहां उन्होंने राज्य पुलिस के नए मुख्यालय की आधारशिला रखी। साथ ही अमित शाह ने औद्योगिक निवेश नीति, 2020 की भी शुरूआत और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित जोरम कोलोरियांग रोड का उद्घाटन किया।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *