केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) का वार्षिक अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। सम्मेलन में देश भर से कैट के सभी 17 बेंचों के न्यायिक और प्रशासनिक सदस्यों, कैट बार एसोसिएशन के सदस्य और प्रख्यात न्यायविद शामिल हुए, जिन्होंने 2020 के लिए अधिकरण की कार्यप्रणाली और प्राथमिकताओं के से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने की थी। यह कैट के काम से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने का मंच है, जिसमें संरचनात्मक और संस्थागत मुद्दे, अन्य कानूनी प्रणालियों में प्रशासनिक न्यायाधिकरणों के कामकाज और दूसरों के बीच न्यायाधिकरण के कामकाज की कार्यप्रणाली शामिल हैं।



International Day of the Unborn Child 20...
Goldman Sachs की चेतावनी: 2026 में भारत ...
Delhi Green Budget 2026: बढ़ते प्रदूषण प...

