ओडिशा के पुरी को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की पहल के लिए स्वच्छा दर्पण पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित खुले शौच मुक्त स्थिरता कार्यशाला के दौरान आयोजित समारोह में दिया गया। कार्यशाला का आयोजन पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS) और जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया गया।
ओडिशा के पुरी जिले को जागरुकता कार्यक्रमों के जरिए से शहर के लोगों का ध्यान शहर के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखे जाने के लिए आकर्षित करने और अपनी प्रभावी नीतियों से जिले में प्लास्टिक के कचरे का सफलतापूर्वक प्रबंधन करने के लिए सम्मानित किया गया है।
स्वछता दर्पण पुरस्कार 2019 भारतीय बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान द्वारा पुरी नगर पालिका के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सरोज कुमार स्वैन को प्रदान किया गया।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


