पांच साल पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुचने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बनने की उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पर्वतारोही मालावथ पूर्णा ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी विन्सन मासिफ (4,987 वर्ग मीटर) पर फतह करके एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं ।
इसके साथ ही 18 वर्षीय पूर्णा छह महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह करने वाली दुनिया की पहली और सबसे कम उम्र की आदिवासी महिला बन गई है। वह इससे पहले माउंट एवरेस्ट (एशिया, 2014), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका, 2016), माउंट एल्ब्रस (यूरोप, 2017), माउंट एकांकागुआ (दक्षिण अमेरिका, 2019), माउंट कार्टस्नेज़ (ओशिनिया क्षेत्र, 2019), और अब माउंट विंसन मासिफ (अंटार्कटिका, 2019) पर विजय प्राप्त कर चुकी हैं ।
स्रोत: द हिंदू









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


