अडानी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड ने एस्सेल फाइनेंस के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के ऋण कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है। अडानी कैपिटल ने अधिग्रहण के माध्यम से लगभग 145 करोड़ रुपये की लोन बुक प्राप्त की है। इस अधिग्रहण के बाद अडानी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड धीरे-धीरे मध्य और पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का लक्ष्य बना रहा है।
अडानी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, अडानी समूह की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) शाखा है। अडानी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड मुख्यतः चार क्षेत्रों अर्थात् खेत, नए ट्रैक्टर ऋण, नए और इस्तेमाल किए गए वाहनों, एमएसएमई ऋणों और आपूर्ति श्रृंखला के लिए वाणिज्यिक वाहन ऋणों पर छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों पर ध्यान केंद्रित करता है।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


