उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य में किसानों के उन परिवारों को वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी, जिनकी खेतों में काम करते समय दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती हैं या जो विकलांग हो जाते हैं। इसके अलावा यूपी सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना को लागू करने का निर्णय लिया है।
इस योजना के तहत दूसरे के खेतों में काम करने वाले और फसल कटने के बाद फसल को साझा करने वाले बटाईदार को भी शामिल किया गया हैं। इस योजना में किसानों और उनके परिवार के 18-70 वर्ष की आयु के सदस्यों को कवर किया जाएगा। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये के कोष से राज्य की प्रत्येक विधानसभा में एक पर्यटक स्थल विकसित किया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- यूपी के वर्तमान सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल



भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 728.5 ...
नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव: बालेन श...
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: सबसे ज़्यादा रन ...

