Home   »   फिक्की ने रानी रामपाल और सौरभ...

फिक्की ने रानी रामपाल और सौरभ चौधरी को शीर्ष पुरस्कारों से किया सम्मानित

फिक्की ने रानी रामपाल और सौरभ चौधरी को शीर्ष पुरस्कारों से किया सम्मानित |_3.1
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और निशानेबाज सौरभ चौधरी को फिक्की इंडिया खेल पुरस्कार 2019 के स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिक्की इंडिया खेल पुरस्कार, प्रत्येक वर्ष खिलाडियों और विभिन्न हितधारकों के उत्कृष्ट योगदान को सराहने के लिये दिए जाने वाला पुरस्कार हैं।
रानी ने नवंबर में अमेरिका के खिलाफ क्वालीफायर राउंड में विजयी गोल करके 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत का स्थान पक्का करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीँ दूसरी ओर सौरभ को टोक्यो ओलंपिक में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माना जा रहा है। उन्होंने 2018 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता  था और जिसके बाद से उन्होंने विश्व कप की शूटिंग में कई व्यक्तिगत और टीम पुरस्कार हासिल किए हैं।
स्रोत: न्यूज18

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *