Home   »   हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11...

हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री |_2.1
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने सोरेन को वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में JMM के 44 वर्षीय नेता का यह दूसरा कार्यकाल होगा। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में, JMM, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गठबंधन ने प्रदेश में भाजपा को हराकर 81 सदस्यीय वाले सदन में  से 47 सीटें जीतीं

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 15 नवंबर 2000 को झारखंड का गठन हुआ था।
  • बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे।
  • रांची झारखंड की राजधानी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *