Home   »   रेज़वाना चौधरी को ढाका में ICCR...

रेज़वाना चौधरी को ढाका में ICCR पुरस्कार से किया गया सम्मानित

रेज़वाना चौधरी को ढाका में ICCR पुरस्कार से किया गया सम्मानित |_3.1
बांग्लादेश की प्रसिद्ध रबींद्र संगीत की व्याख्याता रेज़वाना चौधरी बन्न्या को ढाका में प्रतिष्ठित ICCR पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार बांग्‍लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित एक संगीत समारोह में प्रदान किया।
रेज़वाना चौधरी बन्न्या रबींद्र संगीत की एक प्रतिष्ठत व्‍याख्‍याता के रूप में जानी जाती हैं। वह गायन की अपनी विशिष्ट शैली के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने शान्तिनिकेतन में प्रचलित गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश में एक संगीत विद्यालय शूरेर धारा की स्थापना की। 

ICCR प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने वाले विदेशी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षात्मक योगदान देने के लिए देने के लिए 2015 में प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार की स्थापना की गई।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *