Home   »   अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2019

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2019

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2019 |_30.1
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र 2019 में नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है। भारतीय मूल के अभिजीत बैनर्जी को अल्फ्रेड नोबेल 2019 की स्मृति में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है। उनके साथ-साथ एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को भी सम्मानित किया गया है। इन तीनों अर्थशास्त्रियों को ‘वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग’ पर उनके शोध के लिए सम्मानित किया गया है।

भारत में जन्मे अभिजीत बनर्जी एक अमेरिकी नागरिक हैं जबकि एस्थर डुफ्लो फ्रांसीसी-अमेरिकी हैं। माइकल क्रेमर भी अमेरिका से हैं। 58 साल के अभिजीत बनर्जी का जन्म भारत में हुआ था और उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। वह अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

स्रोत: nobleprize.org

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *