Home   »   भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी...

भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड |_3.1
भारतीय सेना के कर्नल की पत्नी किरण उनियाल ने ताइक्वांडो में  “तीन मिनट में एक पैर से सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक, 263 स्ट्राइक (घुटनों से मारना)” और “एक मिनट में एकांतर पैर से सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक, 120 स्ट्राइक” करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उनका पिछला रिकॉर्ड 177 और 102 स्ट्राइक का था।

उनके इन दोनों रिकॉर्ड का उद्देश्य महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। तीन मिनट के लिए सबसे अधिक फुल कॉन्टैक्ट नी स्ट्राइक का रिकॉर्ड बनाते हुए, उन्होंने पुरुष श्रेणी का 226 स्ट्राइक का विश्व रिकॉर्ड भी पार कर लिया। वह अब तक 15 विश्व रिकॉर्ड हासिल कर चुकी हैं, जिसमें मार्शल आर्ट्स, फिटनेस और सामाजिक कार्य में 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं।


स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *