Home   »   छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में खोला जाएगा...

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में खोला जाएगा भारत का पहला कचरा कैफे

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में खोला जाएगा भारत का पहला कचरा कैफे |_2.1
एक अनूठी पहल के तहत छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर नगर निगम पहली बार अपनी तरह का ‘गार्बेज कैफे’ खोलेगा। यह पहल शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक कदम है। इस अनूठे कैफे में गरीब लोगों और कूड़ा बीनने वालों को एक किलोग्राम प्लास्टिक के बदले में मुफ्त भोजन मिलेगा, जबकि आधा किलोग्राम प्लास्टिक कैफे में लाने पर नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
एकत्रित कचरा ठोस-द्रव अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र में बेचा जाएगा। एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को आगे चलकर विलयन में बदल दिया जाएगा और फिर इसका उपयोग शहर में सड़कों के निर्माण में किया जाएगा। अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का पहला डस्टबिन-मुक्त शहर है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 


  • छत्तीसगढ़ के सीएम: भूपेश बघेल।
  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनुसुइया उइके।
स्रोत : द न्यूज़ ओन एयर 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *