Home   »   प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की कई...

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की |_2.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। महत्वपूर्ण घटनाओं को निम्नानुसार सूचीबद्ध किया गया है:
1. श्री मोदी ने झज्जर जिले के भादसा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को देश को समर्पित किया। संस्थान एम्स झज्जर परिसर में निर्मित अत्याधुनिक तृतीयक कैंसर देखभाल-सह-अनुसंधान केंद्र है।
2. श्री मोदी ने फरीदाबाद में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का भी उद्घाटन किया। यह उत्तर भारत का पहला ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल होगा।

3. प्रधान मंत्री ने पंचकुला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की आधारशिला भी रखी जिसे माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थापित किया जा रहा है।

4.श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र का नींव भी श्री मोदी द्वारा रखी गई। यह हरियाणा में चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ भारत में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा।


स्रोत – प्रेस  इनफार्मेशन  ब्यूरो  (PIB)

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर, राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *