Home   »   मुंबई को पछाड़कर दिल्‍ली बनी भारत...

मुंबई को पछाड़कर दिल्‍ली बनी भारत की आर्थिक राजधानी : ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स

मुंबई को पछाड़कर दिल्‍ली बनी भारत की आर्थिक राजधानी : ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स |_3.1

ऑक्‍सफोर्ड ईकोनॉमिक्‍स द्वारा हाल ही में जारी डाटा के अनुसार 2015 में दुनियाभर के टॉप 50 आर्थिक महानगरों में मुंबई 31वें नंबर पर जबकि दिल्ली 30वें स्थान पर है. ताजा विश्लेषण के अनुसार पर्चेसिंग पावर पेरिटी (पीपीपी) के मामले में बृहन्मुंबई (नवी मुंबई, ठाणे, वसई-विरार, भिवंडी और पनवेल) की 2015 में जीडीपी $368 बिलियन थी. यह स्थिति 2012 की पीपीपी के मुकाबले है.
वहीं दिल्‍ली एनसीआर, गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद की पीपीपी-जीडीपी 25,164 अरब रुपए है. हालांकि दिल्‍ली के मुकाबले मुंबई की प्रति व्यक्ति आय (पीसीआई) अधिक है क्‍योंकि आबादी के मुकाबले वह दिल्‍ली से पीछे है. विश्‍लेषण के अनुसार मुंबई की पीसीआई जहां 16,881 डॉलर है वहीं दिल्‍ली की 15,745 डॉलर है.


स्रोत – टाइम्स ऑफ़ इंडिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *