Home   »   सरकार ने सेवा क्षेत्र के मतदाताओं...

सरकार ने सेवा क्षेत्र के मतदाताओं हेतु ई-डाक मतदान प्रणाली सुविधा प्रदान की

सरकार ने सेवा क्षेत्र के मतदाताओं हेतु ई-डाक मतदान प्रणाली सुविधा प्रदान की |_2.1

21 अक्टूबर 2016 को अधिसूचना जारी कर केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के कर्मियों सहित सेवा क्षेत्र में काम करने वाले मतदाताओं हेतु ई-डाक मतदान प्रणाली सुविधा प्रदान की है. इस प्रणाली के तहत उनको एक खाली डाक मतपत्र इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भेजा जाएगा.


इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमने कानून मंत्रालय से इसकी सिफारिश की थी और उन्होंने अपनी सहमति दे दी है.ई-डाक मतदान के लिये हमारे पास तकनीक और संचालन प्रक्रिया है और हम रक्षा मंत्रालय के साथ इस पर काम कर रहे हैं. इस सुविधा की शुरुआत पंजाब राज्य से की जायेगी.

अब इस खबर से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
Q1. केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के कर्मियों सहित सेवा क्षेत्र में काम करने वाले मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित करने के लिये कौन सी सुविधा प्रदान की है ?
Q2. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम बताइये ?

उत्तर
1. ई-डाक मतदान प्रणाली
2. नसीम एस. ज़ैदी
                                                                                            स्रोत – दि हिन्दू

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *