Home   »   नोबल शांति पुरस्कार विजेता इस्राइल के...

नोबल शांति पुरस्कार विजेता इस्राइल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज़ का निधन

नोबल शांति पुरस्कार विजेता इस्राइल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज़ का निधन |_2.1
इस्राइल के वरिष्ठ राजनीतिक नेता और देश के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज़ का निधन हो गया है. वो 93 साल के थे और दो हफ़्ते पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे.

शिमोन पेरेज़ को वर्ष 1994 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल के दौरान इस्राइल और फिलस्तीन के बीच हुई ‘ओस्लो संधि’ में अहम भूमिका निभाने के लिए इस्राइल के तत्कालीन प्रधानमंत्री इत्ज़हाक राबिन तथा फिलस्तीनी नेता यासिर अराफात के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. शिमोन पेरेज़ वर्ष 1948 में इस्राइल के गठन के वक्त भी सक्रिय में और कुल मिलाकर दो बार प्रधानमंत्री तथा एक बार राष्ट्रपति पद पर बैठे.
वो ऐसा इस्राइली राजनीतिक नेता थे जो 1948 में इस्राइल बनने के वक़्त भी सक्रिय थे और फिर दो बार देश के प्रधानमंत्री और एक बार राष्ट्रपति बने.
अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. वर्ष 1994 का नोबल शांति पुरस्कार किन लोगों को संयुक्त रूप से दिया गया था ?
2. ओस्लो शांति संधि किन देशों के बीच हुई थी ?
                                                                                          स्रोत- दैनिक जागरण और बीबीसी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *