Categories: Uncategorized

देश में कल मनाई गई राष्ट्रीय समर स्मारक की पहली वर्षगांठ

देश में 25 फरवरी को राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक की पहली वर्षगांठ मनाई गई। ये स्मारक स्वतंत्रता के बाद विभिन्‍न युद्धों और आतंरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष 25 फरवरी को स्‍मारक को राष्‍ट्र को समर्पित किया गया था। यहां प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (Chief of the Defence Staff) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय समर स्मारक उन सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशन और शांति कायम करने के मिशनों के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। भारतीय सशस्त्र बलों के 25 हजार से अधिक सैनिकों ने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस साल गणतंत्र दिवस पर अमर जवान ज्योति के बजाय राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। स्मारक नागरिकों में उच्च नैतिक मूल्यों, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाने में मदद करता है। पिछले वर्ष से अब तक भारतीयों एवं विदेशी लोगों सहित 21 लाख से अधिक लोगों ने स्मारक का दौरा किया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago