Categories: Uncategorized

मुंबई में आरंभ हुआ 16 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

मुंबई के वर्ली में स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों के 16 वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह -2020 का उद्घाटन किया गया। यह दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव, जिसकी  शुरुआत 1990 में हुई थी, इसे भारत सरकार के फिल्म्स डिवीजन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।
इस फिल्म महोत्सव में निदेशालय को 874 एंट्री प्राप्त हुई हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा के लिए 24 देशों की 144 एंट्रियां और राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा के लिए 730 एंट्रियां शामिल हैं। विभिन्न प्रतिस्‍पर्धा श्रेणियों की फिल्मों के अलावा इसमें भारत और विदेशों में बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों को विशेष तौर पर दिखाया जाएगा, जिसमें जूरी रेट्रोस्पेक्टिव और ऑस्कर फिल्में शामिल हैं।
विशेष पैकेज जैसे यूरोपीय संघ की फ़िल्में, आयरिश फ़िल्में, उत्तर-पूर्व भारत की फ़िल्में, छात्र फ़िल्म द्वारा बनाई गई फिल्मे, आर्ट सैंक्चुअरी फ़िल्में, और सत्यजीत रे और पीएसबीटी का पूर्वव्यापी आयोजन किया जा रहा है। रूस, फिनलैंड और बाल्कन के एनिमेशन फिल्मे भी दिखाई जाएंगी। होमेज सेक्शन फिल्मों की भी स्क्रीनिंग होगी। राम मोहन, वी जी सामंत, भीमसैन खुराना और मंजिरा दत्ता जैसे दिग्गजों पर एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

13 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

14 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

15 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

15 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

15 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

16 hours ago