Categories: Uncategorized

15 वां प्रवासी भारतीय दिवस: सभी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाराणसी, उत्‍तर प्रदेश, में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन का उद्घाटन किया. पहली बार वाराणसी में 21 से 23 जनवरी 2019 तक तीन दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है. प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन 2019 का विषय है- नये भारत के निर्माण में भारतीय प्रवासियों की भूमिका.
अवसर पर मुख्य अतिथि:
1. PBD सम्मेलन के मुख्य अतिथि: मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद जगन्‍नाथ.
2.विशिष्‍ठ अतिथि: नॉर्वे के सांसद श्री हिमांशु गुलाठी
3. सम्‍मानित अतिथि: न्‍यूजीलैण्‍ड के सांसद श्री कंवलजीत सिंह बक्‍शी .

प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में संक्षेप में:

पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का निर्णय लिया था.पहले प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन 9 जनवरी, 2003 को नई दिल्‍ली में हुआ था. प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन के लिए 9 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया था क्‍योंकि वर्ष 1915 में इसी दिन महात्‍मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आये थे.
अब प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हर दो वर्ष किया जाता है. यह आयोजन विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय को सरकार के साथ काम करने और अपनी जड़ो से दोबारा जुड़ने का मंच उपलब्‍ध कराता है. सम्‍मेलन के दौरान भारत और विदेश दोनों में विभिन्‍न क्षेत्रों में महत्‍वपूर्ण योगदान देने वाले चुने गये भारतीय प्रवासियों को प्रवासी भारतीय सम्‍मान प्रदान किये जाते हैं.
14वां प्रवासी भारतीय दिवस 7 से 9 जनवरी, 2017 को बैंगलूरू, कर्नाटक में आयोजित किया गया था, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया था. 14वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय “प्रवासी भारतीयों के साथ संबंधों को पुनर्भाषित करना” था,

स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हेल्थ पॉलिसी को बढ़ावा

'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में…

42 seconds ago

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

2 hours ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

2 hours ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

18 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

18 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

19 hours ago