Categories: Uncategorized

बांग्लादेश में आयोजित की गई SACEP 2019 की 15वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग

केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना और प्रसारण (I & B) मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बांग्लादेश के ढाका में दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम 2019 (SACEP) की 15वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग (GCM) में भाग लिया। SACEP के सदस्य देशों की बैठक में दक्षिण एशियाई सदस्य देशों के बीच प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जैव विविधता और पर्यावरण से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (SACEP) अंतर-सरकारी संगठन है जिसे 1982 में स्थापित किया गया था। इसके सदस्य देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में प्रबंधन और वृद्धि को बढ़ावा देने और सहयोग करना है। SACEP गवर्निंग काउंसिल की 14वीं बैठक पिछले साल मार्च में श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित की गई थी।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना
  • राजधानी: ढाका; मुद्रा: बांग्लादेशी टका
  • स्रोत: डीडी न्यूज़
    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

    भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

    9 hours ago

    इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

    पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

    10 hours ago

    भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

    10 hours ago

    LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

    भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

    11 hours ago

    जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

    बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

    11 hours ago

    गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

    गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

    12 hours ago