Categories: Uncategorized

वित्त सचिव ने 15 शहरों में बड़ौदा स्टार्टअप बैंकिंग पहल की कि शुरुआत

वित्त सचिव राजीव कुमार ने “बड़ौदा स्टार्टअप बैंकिंग” का उद्घाटन किया है। इस पहल का उद्देश्य बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को स्टार्ट-अप कंपनियों के लिए पसंदीदा बैंकिंग सहयोगी बनाना और अगले दो वर्षों में 2,000 से ज्यादा स्टार्ट-अप्स को इस पहल के साथ जोड़ना है। इस पहल को देश के 15 शहरों में एक साथ शुरू किया गया है।

इस पहल के तहत 15 बड़ौदा स्टार्टअप शाखाएं खोली जाएंगी, जो बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं से संबंधित लगभग सभी सुविधाएँ मुहैया कराएंगी जिन्हें स्टार्ट-अप की अनूठी और विशिष्ट बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रख कर डिजाइन किया जाएगा।
इन उत्पादों में बैंक के अन्य मौजूदा उत्पादों के अलावा स्टार्टअप के अनुसार चालू खाते, अत्याधुनिक भुगतान गेटवे, कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड, कॉर्पोरेट वेतन खाते और ऋण सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही स्टार्ट-अप्स के लिए एंड-टू-एंड बैंकिंग समाधानों के अलावा, बैंक यह भी सुनिश्चित करेगा कि क्लाउड क्रेडिट्स, मेंटरशिप, को-वर्किंग प्लेस, कानूनी/लेखा-जोखा सेवाएं और अन्य सेवाओं के लिए मार्की सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी करके स्टार्ट-अप्स की सहायक जरूरतों को पूरा किया जाएगा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा का मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ: संजीव चड्ढा.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के अध्यक्ष: हसमुख अधिया
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की टैगलाइन: भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक.
      [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

      Recent Posts

      Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

      बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

      3 hours ago

      INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

      भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

      3 hours ago

      महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

      विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

      4 hours ago

      मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

      भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

      4 hours ago

      PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

      भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

      4 hours ago

      पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

      खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

      5 hours ago