सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को वित्त वर्ष 2023-24 में 12,000 किमी से 13,000 किमी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की उम्मीद है। जबकि लक्ष्य 13,813 किमी का है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2019-20 में 10,237 किमी, 2020-21 में 13,327 किमी, 2021-22 में 10,457 किमी और 2022-23 में 10,331 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया।
मंत्रालय ने जनवरी, 2024 के अंत तक 7,685 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पूरा कर लिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 2014 में 91,287 किमी से 60 प्रतिशत बढ़कर वर्ष 2023 में 1,46,145 किमी हो गया है। सचिव ने कहा कि चार लेन और उससे ऊपर के राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 2014 में 18,387 किमी से 2.5 गुना बढ़कर नवंबर 2023 में 46,179 किमी हो गई।
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…