Home   »   विश्व चुनाव निकाय संघ (ए-वेब) के...

विश्व चुनाव निकाय संघ (ए-वेब) के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक

विश्व चुनाव निकाय संघ (ए-वेब) के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक |_3.1

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कोलंबिया में विश्व चुनाव निकाय संघ (ए-वेब) के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक में फर्जी खबरों का मुद्दा उठाया है। 13 जुलाई 2023 को विश्व चुनाव निकाय संघ के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक का आयोजन कोलंबिया के कार्टाजेना में किया गया। इस संगठन के मौजूदा समय में दुनिया के करीब 119 देशों के चुनावी प्रबंधन निकाय इसके सदस्य है।

 

मुख्य बिंदु

  • नेशनल सिविल रजिस्ट्री, कोलंबिया द्वारा “क्षेत्रीय चुनाव 2023 की चुनौतियों पर एक वैश्विक दृष्टिकोण” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
  • कार्यकारी बोर्ड की बैठक में, प्रतिभागियों ने 2023-24 के दौरान ए-वेब द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों, ए-वेब की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और ए-वेब इंडिया सेंटर सहित इसके क्षेत्रीय कार्यालयों, बजट और सदस्यता संबंधी विषयों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • इस बैठक में भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया।
  • 11वीं ए-वेब कार्यकारी बोर्ड की बैठक के अवसर पर, ईसीआई इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट सिस्टम पर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की गई।

 

2022 में ए-वेब की अध्यक्षता:

नवंबर 2022 में केप टाउन में ए-वेब की 5वीं आम सभा की बैठक के दौरान, सीईसी राजीव कुमार ने ईएमबी का कोविड महामारी (2019-2022) के बावजूद सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के बाद, ईसीआई से दक्षिण अफ्रीका के चुनाव आयोग को ए-वेब की अध्यक्षता सौंपी थी।

 

एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (ए-वेब):

  • यह चुनावी प्रबंधन निकायों का सबसे बड़ा वैश्विक संगठन बन गया है जो चुनावी लोकतंत्र के प्रसार को नई गति प्रदान कर रहा है।
  • विश्व चुनाव निकाय संघ (ए-वेब) की स्थापना साल 2013 में हुआ था।
  • उद्देश्य: अपने सदस्यों की भागीदारी एवं सहयोग के साथ नवाचारों, अनुभवों और कौशल को साझा कर मूल्यवान योगदान, व्यावसायिक समर्थन और सलाह देना है।
  • सदस्य: 111 देशों के 120 चुनावी प्रबंधन निकाय (EMB) और 21 अंतर्राष्ट्रीय संगठन।

ए-वेब का कार्य:

  • ए-वेब अपने सदस्य ईएमबी के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करना।
  • चुनाव प्रबंधन प्रथाओं का अध्ययन करना।
  • अन्य सदस्य ईएमबी के साथ ज्ञान साझा करने हेतु विभिन्न देशों में चुनाव आगंतुक एवं अवलोकन कार्यक्रम चलाना।

11वीं ए-वेब कार्यकारी बोर्ड की बैठक के मौके पर, ईसी की इलेक्ट्रॉनिक डाक मतपत्र प्रणाली पर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की गई। भारत और दक्षिण कोरिया ने चुनाव प्रशासन के क्षेत्र में पारस्परिक रूप से सहयोगात्मक संबंध स्थापित करने के लिए 2012 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

Find More News related to Summits and Conferences

 

Third World Hindu Conference to be organized in Bangkok_100.1

FAQs

दुनिया का सबसे छोटा शहर कौन सा है?

वेटिकन सिटी