Home   »   115 साल की महिला बनी दुनिया...

115 साल की महिला बनी दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान

115 साल की महिला बनी दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान |_50.1

हाल ही में एक 115 साल की महिला ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है। फिलहाल स्पेन में रह रही अमरीकी मूल की महिला मारिया ब्रानयास मोरेरा (María Branyas Morera) अब दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान बन गई है। इसके साथ ही वह दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित महिला भी बन गई है। कुछ दिन पहले ही दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान लूसिल रैंडन की मृत्यु हो गई थी। फ्रांस की लूसिल की उम्र 118 साल थी और उनकी मृत्यु के बाद अब मारिया दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान बन गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मारिया ने अब दुनिया की सबसे जीवित इंसान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल ट्विटर और इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट्स पर भी शेयर की गई। फिलहाल स्पेन में रह रही मारिया का जन्म अमरीका के कैलिफोर्निआ राज्य के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) शहर में 4 मार्च 1907 को हुआ था। इस समय मारिया की उम्र 115 साल, 10 महीने और 16 दिन है।

वे पिछले 22 वर्षों से एक ही नर्सिंग होम – रेसिडेंसिया सांता मारिया डेल तुरा में रह रही हैं। मारिया ने कुछ समय पहले ही अपने लंबे जीवन का राज़ भी बताया। उन्होंने बताया कि ऑर्डर, शांति, परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध, प्रकृति के साथ संपर्क, भावनात्मक स्थिरता, कोई चिंता नहीं रखना, कभी पछतावा नहीं करना, ढेर सारी सकारात्मकता और नकारात्मक लोगों से दूर रहना उनके लंबे जीवन के राज़ हैं। इसके साथ ही उन्होंने किस्मत और अच्छे जींस (अनुवांशिक लक्षणों) को भी अपने लंबे जीवन का श्रेय दिया।

Find More Miscellaneous News Here

 

115 साल की महिला बनी दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान |_60.1

FAQs

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर कितने पैसे मिलते हैं?

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने आपको मौजूदा विश्व रिकॉर्ड तोड़ने या स्थापित करने के लिए कोई पैसा नहीं दिया जाता है।

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.