जॉन टिनिसवुड बने दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्स

इंग्लैंड के जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति बन गए हैं। उनकी उम्र 111 साल और 224 दिन है। गिनीज बुक में उनका नाम दर्ज किया गया है। हाल ही में दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज मोरा का 114 साल की आयु में निधन हुआ था।

जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड अपनी जिंदगी में दोनों विश्वयुद्ध, ग्रेट इनफ्लुएंजा से लेकर कोरोना महामारी तक देख चुके हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बात करते हुए कहा कि जॉन ने कहा कि मैंने कभी स्मोक नहीं किया। बहुत कम मौकों पर ही अल्कोहल का सेवन किया। लंबी उम्र को लेकर उन्होंने कहा कि संयम ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

 

हर शुक्रवार को खाते हैं मछली और चिप्स

जॉन हर शुक्रवार को मछली और चिप्स खाते हैं। वे बताते हैं कि इसके अलावा मैं कोई खास डाइट फॉलो नहीं करता, जो खाने को दिया जाता है मैं वहीं खाता हूं।

 

टिनिसवुड का जन्म

टिनिसवुड का जन्म 26 अगस्त, 1912 को लिवरपूल में हुआ था। ये ही वो साल था जब टाइटैनिक डूबा था। टिनिसवुड ने अपनी आंखों के सामने दो विश्व युद्ध और दो महामारी देखी है। टिनिसवुड ने गिनीज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि आप या तो लंबे समय तक जीवित रहते हैं या कम समय तक जीवित रहते हैं, और आप इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। ये बस भाग्य का खेल है।

जॉन पेशे से रिटायर्ड अकाउंटेंट और पोस्टल सर्विस वर्कर रह चुके हैं। 111 साल के होने के बावजूद जॉन अपने ज्यादातर दैनिक कार्य खुद कर सकते हैं। बिना किसी की मदद के वह बिस्तर से उठते हैं। न्यूज से जुड़े रहने के लिए वह रेडियो सुनते हैं और आज भी वह अपना फाइनेंशियल मैनेजमेंट खुद करते हैं। अपनी लंबी उम्र को वह पूरी तरह किस्मत करार देते हैं।

 

महिलाओं में ये रिकॉर्ड

टिनिसवुड दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के पुरुष हैं, जबकि महिलाओं में ये रिकॉर्ड स्पेन की मारिया ब्रानयास मोरेरा के पास है, जिनकी उम्र 117 साल है। वह दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की इंसान भी हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago