केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 25 जुलाई 2024 को 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। ये पुरस्कार अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाता है। मंत्री ने देश के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा भी मौजूद थे।
देश में 500वां सामुदायिक रेडियो मिज़ोरम की राजधानी आइजोल में स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के परिसर में स्थापित किया गया है। अपना रेडियो 90.0 एफएम नामक यह सामुदायिक रेडियो कृषि प्रधान मिज़ोरम राज्य में दैनिक मौसम संबंधी जानकारी, सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी जानकारी का प्रसार करेगा।
सामुदायिक रेडियो ,सार्वजनिक सेवा रेडियो प्रसारण जैसे ऑल इंडिया रेडियो और अन्य वाणिज्यिक रेडियो से भिन्न है। सामुदायिक रेडियो स्थानीय आबादी से संबंधित मुद्दों, जैसे पोषण, स्वास्थ्य आदि पर स्थानीय भाषाओं में स्थानीय समुदायों द्वारा स्थापित और संचालित कम-शक्ति वाले रेडियो होते हैं। भारत सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों, समुदाय-आधारित संगठनों, पंजीकृत समितियों, ट्रस्टों आदि को सामुदायिक रेडियो की स्थापना करने की अनुमति दी है।
अश्विनी वैष्णव ने 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक पुरस्कार के विजेताओं की भी घोषणा की। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2011-12 में राष्ट्रीय सामुदायिक पुरस्कार की स्थापना की थी। यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिया जाता है और विजेताओं को प्रत्येक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये, दूसरे पुरस्कार के लिए पचहत्तर हजार रुपये और तीसरे पुरस्कार विजेता के लिए पचास हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
भारत के लिए गर्व की बात है कि भारतीय वैज्ञानिक परवीन शेख को 2026 का…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 'पास्ट रिस्क एंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी' (PaRRVA) को…
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट ने महत्वाकांक्षी 'महाराष्ट्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति…
सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल 2026 को एक केस की सुनवाई के दौरान मौलिक अधिकारों…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 'E-PRAAPTI' नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आपदा-प्रभावित क्षेत्रों के लिए लोन रीस्ट्रक्चरिंग के लिए संशोधित दिशानिर्देश पेश…