Categories: International

भारत-बांग्लादेश संबंध, द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मॉडल

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बीते कुछ सालों के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं और ये संबंध हमेशा द्विपक्षीय सहयोग और आपसी विश्वास की भावना से प्रेरित रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों का साझा इतिहास, भाषा और संस्कृति दोनों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि भारत अपने पड़ोसी देश की विकास यात्रा में एक विश्वसनीय भागीदार बना रहेगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार हुआ है।

राष्ट्रपति ने कहा कि जिस तरह से दोनों देशों ने मिलकर बांग्लादेश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ और भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों की स्वर्ण जयंती मनाई है, वह वास्तव में विशिष्ट है। इन ऐतिहासिक समारोहों में भाग लेने के लिए भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, दोनों की बांग्लादेश यात्रा यह दर्शाती है कि भारत, बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की और दोनों पक्षों ने दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

Find More International News

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago