Categories: International

उत्तर कोरिया ने खुद को परमाणु संपन्न देश घोषित किया

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन (Kim Jong-Un) ने पिछले दिनों अपने देश को परमाणु हथियारों से लैस देश घोषित कर दिया। किम ने इसके लिए संसद से कानून भी पास करा लिया। इसके साथ ही किम ने ये घोषणा भी कर दिया कि अगर नॉर्थ कोरिया पर 100 साल के लिए भी प्रतिबंधित कर दिया जाए, तो भी वह अपने परमाणु हथियारों पर काम नहीं छोड़ेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग-उन ने इस फैसले को अपरिवर्तनीय बताया और परमाणु निरस्त्रीकरण पर किसी भी तरह की बातचीत की संभावना से इनकार किया। यह कानून देश को अपनी सुरक्षा के लिए प्रीमेप्टिव न्यूक्लियर स्ट्राइक का इस्तेमाल करने का अधिकार भी देता है। गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद, प्योंगयांग ने साल 2006 और साल 2017 के बीच छह परमाणु परीक्षण किए हैं।

दुनिया में 9 देशों के पास हैं परमाणु हथियार

इस समय दुनिया में नौ देशों के पास परमाणु हथियार है। इस राष्ट्रों में भारत, रूस, पाकिस्तान, चीन, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इस्राइल और उत्तर कोरिया शामिल हैं। रूस के पास सबसे ज्यादा 6 हजार 255 परमाणु हथियार हैं। अमेरिका के पास 5800, ब्रिटेन के पास 225, फ्रांस के पास 290, चीन के पास 350 और भारत के पास 156 परमाणु हथियार हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता: किम जोंग-उन
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति: यूं सुक-योलो

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षित राजमार्ग यात्रा मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

यह ऐतिहासिक फ़ैसला तब आया, जब भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट ने यह घोषणा की…

53 minutes ago

भारत–न्यूज़ीलैंड के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, निवेश और निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता नई दिल्ली के भारत मंडपम में हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते…

2 hours ago

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2026

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2026 हर साल 28 अप्रैल को…

3 hours ago

जानें कौन हैं Sanjay Jamuar, जिन्हें बनाया गया दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल का पहला CEO

संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

18 hours ago

नवजात शिशुओं के लिए पहली बार Malaria की खास दवा को मिली मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों में मलेरिया के मामले और इससे मौत के जोखिमों…

18 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, मैं राजनीति छोड़ दूंगा; जानें वजह

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वे साल 2027 में अपना दूसरा…

18 hours ago