Home   »   ईआईयू लोकतंत्र सूचकांक में भारत 42वें...

ईआईयू लोकतंत्र सूचकांक में भारत 42वें स्थान पर फिसला, नॉर्वे शीर्ष पर

ईआईयू लोकतंत्र सूचकांक में भारत 42वें स्थान पर फिसला, नॉर्वे शीर्ष पर |_2.1
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक, भारत वार्षिक वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक में 42वें स्थान पर आ गया है. भारत पिछले वर्ष 32वें स्थान पर था.

सूची में शीर्ष 5 देश हैं-

  1. नॉर्वे,
  2. आइसलैंड,
  3. स्वीडन,
  4. न्यूजीलैंड और
  5. डेनमार्क.
यह सूचकांक 165 स्वतंत्र देशों तथा दो प्रदेशों में पांच पैमानों चुनावी प्रक्रिया एवं बहुलवाद, नागरिकों की स्वतंत्रता, सरकार की कार्यप्रणाली, राजनीतिक भागीदारी और राजनीतिक संस्कृति के आधार पर तैयार किया गया है. सूची को चार व्यापक श्रेणियों- पूर्ण लोकतंत्र, दोषपूर्ण लोकतंत्र, मिली-जुली व्यवस्था और सत्तावादी शासन में विभाजित किया गया है. उत्तरी कोरिया 167वें स्थान के साथ सबसे स्थान पर है, जबकि सीरिया 166वें स्थान पर है.
स्रोत- न्यूज़ 18

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *