Home   »   केंद्र ने लगाई मुहर, गुडगाँव अब...

केंद्र ने लगाई मुहर, गुडगाँव अब हुआ गुरुग्राम

केंद्र ने लगाई मुहर, गुडगाँव अब हुआ गुरुग्राम |_2.1

गुड़गांव का नाम गुरुग्राम करने को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि शहर के साथ-साथ गुड़गांव जिला भी अब गुरुग्राम के रूप में जाना जाएगा.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटा गुड़गांव ‘मिलेनियम सिटी’ के रूप में भी जाना जाता है. फार्चून 500 श्रेणी की 300 से ज्यादा कंपनियों के कार्यालय आधुनिक गुड़गांव में हैं. हरियाणा की बीजेपी सरकार ने इस साल अप्रैल में गुड़गांव का नाम बदल कर गुरुग्राम करने की घोषणा की थी और इससे संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था. 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा था, ‘गुड़गांव का नाम गुरुग्राम के रूप में बदलने का निर्णय अनेक मंचों से मिली रिपोर्ट के आधार पर किया गया था. इसलिए गुड़गांव का गुरुग्राम के रूप में नामकरण उचित होगा.’ उनके अनुसार, हरियाणा भगवद् गीता की भूमि है और गुड़गांव शिक्षा का एक केंद्र रहा था. गुरु द्रोणाचार्य के समय से यह गुरगांव के रूप में जाना जाता रहा था. यहां राजकुमारों को शिक्षा दी जाती थी. इसलिए काफी समय से इस क्षेत्र के लोग इसका नाम गुरुग्राम करने की मांग कर रहे थे.’
अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. दिल्ली-एनसीआर के किस शहर/जिले का नाम गुरुग्राम किया जाएगा ?
2. मिलिनियम सिटी के नाम प्रसिद्ध शहर का नाम बताइए ?
                                                                                                                  स्रोत – आजतक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *